संदेश

#corona #coronasesafety. लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नोट्स कैसे बनाये -2

दोस्तों अपने नोट्स कैसे बनाये -1 पोस्ट में अपने पढा की कैसे नोट्स बनाने चाहिये और क्या सावधानिया बरतनी चाहिए ।  इसी को आगे बढ़ाते हुए आपको आज की पोस्ट में आपको और कुछ महत्वपूर्ण बिंदुयों पर चर्चा करते है  अगर आपने पिछली पोस्ट नही पढ़ी हो तो तुरंत पढ़िए नीचे दी गई लिंक द्वारा  https://ankitsharmaias.blogspot.com/2020/05/1.html?m=1  Contiues........ 2. सच तो यह है कि नोट्स बनाना केवल बिखरे हुए तथ्यों को एक जगह समेट देना भर नहीं होता है, बल्कि उससे बहुत कहीं आगे की बात भी होती है। अगर कोई सही में नोट्स बना रहा है, तो उसे यह मानकर चलना चाहिए कि बनाने के दौरान उसे एक जबर्दस्त वैचारिक उत्तेजना से गुजरना पड़ेगा। नोट्स बनाते समय हम केवल पढ़ते ही नहीं हैं, बल्कि पढ़ने के साथ-साथ उन पर विचार भी करते हैं। पहले तो हम अलग-अलग किताबों से पढ़ते हैं। पढ़ने के बाद उन पर विचार करते हैं कि इनमें से कौन सा तथ्य महत्वपूर्ण है, कौन सा तथ्य दूसरे में नहीं है। जो इसमें हैं, उन पर निशान लगाते हैं कि हमें यह सामग्री अपने नोटस् में ले जाना है। मान लीजिए कि आप चार किताबों से पढ़ रहे हैं, तो चारों को पढ़ने के बाद आप मन ही म

1857 का विद्रोह : प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम

चित्र
इस ब्लॉग में आपको 1857 का प्रथम भारतीय विद्रोह के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी कि इसके क्या कारण थे और इसका कितना महत्वपूर्ण  भूमिका थी स्वतंत्रता में । 1857 का भारतीय विद्रोह, जिसे प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नाम से भी जाना जाता है ब्रितानी शासन के विरुद्ध एक सशस्त्र विद्रोह था। यह विद्रोह दो वर्षों तक भारत के विभिन्न क्षेत्रों में चला। इस विद्रोह का आरंभ छावनी क्षेत्रों में छोटी झड़पों और आगजनी से हुआ था और आगे चलकर इसने एक बड़ा रूप ले लिया।  भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की बढ़ती उपनिवेशवादी नीतियों एवं शोषण के खिलाफ इस आंदोलन ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। विभिन्न इतिहासकारों ने 1857 की क्रांति के स्वरूप में अलग अलग विचार प्रस्तुत किए हैं  कुछ इतिहासकार इसे केवल एक ' सैनिक विद्रोह ' मानते हैं तो कुछ इसे ईसाईयों के विरुद्ध हिन्दू मुस्लिम का षड्यंत्र मानते हैं। इस क्रांति के बारे में विभिन्न विद्वानों के मत निम्न हैं - 1 ) सर जॉन लारेन्स एवं सीले - '1857 का विद्रोह सिपाही विद्रोह मात्र था ।' 2) आर . सी मजूमदार - ' यह न तो प्रथम था, न ही राष्ट्रीय थ

कोरोना वायरस

चित्र
🔴 कोरोना से बचाव के लिए नोएडा के एक स्कूल में परीक्षा रद्द, दूसरा 6 दिन के लिए बंद 🌼  🔰 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में कोरोना वायरस के लक्षणों के संदेह के बाद मंगलवार को नोएडा के एक स्कूल ने अपनी वार्षिक परीक्षाओं को रद्द कर दिया। स्कूल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों में कोरोना वायरस के लक्षणों का संदेह जताया गया था जिसके बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया। 🌐 इसी वजह से स्कूल की परीक्षाओं को रद्द किया गया है ताकि ये विषाणु अन्य बच्चों में संक्रमित न हो। अधिकारी का कहना है कि स्कूल इस विषय को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में है। सोशल मीडिया पर नोएडा में कोरोना वायरस की खबर के वायरल होने के बाद स्कूल ने यह कदम उठाया। स्कूल प्रशासन ने सभी अभिभावकों को एक ईमेल भेजा है जिसमें परीक्षाओं को रद्द करने की जानकारी दी है। हालांकि, स्कूल की परीक्षाएं कब होंगी इसे लेकर अभी स्कूल प्रशासन ने कोई जानकारी नहीं दी है। इस बीच नोएडा में किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षणों की पुष्टि नहीं हुई है। 🌐 वहीं, एक अन्य स्कूल ने भी छह दिनों की छुट्टी की