Most Impo. EVS (NCERT BASED ) Questions for CTET

प्रिय मित्रों आपके लिए लाया हूं  NCERT BASED - पर्यावरण के अति महत्वपूर्ण  नोट्स ,जो आपको केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा { CTET } में बहुत उपयोगी होंगे |
अगर अपने रोजाना दिए गए मेरे पर्यावरण के नोट्स अगर एक बार भी पढ़ लिए तो मैं दावे से कह सकता हूँ ,आपको 30 अंकों में से 25 अंक लाने से कोई नही रोक सकता और ये नोट्स सिर्फ आपको 10 दिन ही मिलेंगे और इन 10 दिनों में आपका पूरा पर्यावरण पाठ्यक्रम कम्पलीट हो जाएगा |
•खेजड़ी -रेगिस्तानी इलाके में पाए जाने बाला एक पेड़ है  ,जिसे ज्यादा पानी की जरूरत नही होती | इसकी फलियों से सब्जी बनती है , छाल  को जानवरों के काम आती है तथा इसकी लकड़ी में दीमक नही होती है |
•मिट्टी में गोबर मिलाकर लीपने से मिट्टी में दीमक नही लगता |
•नर पंक्षी वीवर घोसला बनते है ,मादा वीवर पंक्षी उन सभी घोसलों को देखकर पसंद करके उनमे अंडे देती है |
•गाय के आगे के दांत छोटे होते है ,जो घास छावनी के काम आते है |
•रेगिस्तानी ऑंक – एक ऑस्ट्रेलियाई पेड़ है ,जिसकी ऊंचाई कमरे की दीवार के बराबर होती है |इसमे पत्तिया बहुत कम होती है तथा इसके तने में पानी जमा रहता है | वहाँ के लोग इसमे से पानी निकालने के लिए इसके ताने में छोटा पाइप डालकर पानी निकाल लेते है |
•साँप के दांत नुकीले होते है,ये अपने शिकार को चबाते नही बल्कि पूरा निगल ही लेते है |
•गिलहरी के दांत हमेसा बढ़ते रहते है ,तथा कुतरने एवम काटने के कारण इसके दांत घिसते रहते है |
•घास की जड़े बेहद मजबूत होती है |
•बरगद के पेड की जड़े उसकी लटकन होती है ,उनको सहारा देती है  |टहनियों से जड़ें निकलती है |
•आंध्र प्रदेश के पोचमपल्ली कस्बे के पास एक गांव है , मुख्तापुर गांव , वहाँ ज्यादातर परिवार बुनकर है | इसलिए वहां की बुनाई को पोचमपल्ली नाम से जाना जाता है |
•चीजों के नाम उन इलाकों के नाम से मशहूर है ,-कुल्लू की शाल , मधुवनी पेंटिंग ,असम की सिल्क, कश्मीरी कढ़ाई |
•केरल में मसाले उगाए जाते है |
•लेफ्टिनेंट कमांडर वहीदा प्रिज्म पहली महिला थी ,जिन्होंने पूरी परेड की कमान संभाली थी |
•पूरी परेड में 36 निर्देश देने होते है |
•प्रिज्म एक कांच होता है ,जो 7 रंग दिखाता है |
•चीटियां चलते समय जमीन पर कुछ ऐसा छोड़ती हुई चलती है , जिसे सूंघकर पीछे आनेवाली चीटियां रास्ता पता कर लेती है | यह एक वैज्ञानिक प्रयोग के आधार पर पता चली |
•कुछ नए कीड़े मकोड़े  , अपनी मद कीड़ें की गंध से उसकी पहचान कर लेते है |
•मच्छर हमारे शरीर की गंध खासकर पैरों के तलवे की गंध और शरीर की गर्मी से हमें ढूंढ लेते है |
•रेशम का कीड़ा अपनी मादा को उसकी गंध से कई किलोमीटर दूर से ही उसे पहचान लेता है |
•कुत्ता अपने मलमूत्र की गंध से अपनी जगह को पहचानता है |
•स्किटपो -लद्दाख का एक गांव है |
•ज्यादातर पक्षियों की आंखें सिर के दोनों तरफ होती है , वह एक ही समय दो अलग अलग चीजो पर नजर रख सकते है |
•कई पंक्षी अपनी गर्दन बहुत हिलाते है क्योंकि ज्यादातर पंक्षियों की आंख की पुतली घूम नही सकती  | वे अपनी गर्दन घुमाकर ही आसपास की चीजो को देख पाते है |
•जब पंक्षी की दोनो आंखें एक ही चीज पर केंद्रित होती हैं , तब उन्हें उस चीज की दूरी का एहसास होता है |
•जब अलग अलग चीजो पर आंखें केंद्रित होती है , टैब देखने का दायरा बढ़ता है |
•चील ,बाज और गिध्द जैसे पंक्षी  हमसे 4 गुना ज्यादा दूर देख पाते है |  जो हमें  2 किलोमीटर दूरी से दिखाई पड़ती है ,वह चीज वे 8 किलोमीटर की दूरी से देख लेते है |
•दिन में जागने वाले जानवर कुछ ही रंग देख पाते है |  रात में जागने वाले  हर चीज को सफेद और काली ही देख पाते है |
•साँप के बाहरी कान  नही होते | जमीन पर हुए कम्पन को ही वह महसूस करते है |
•वैज्ञानिकों के अनुसार ,डाल्फिन की अपनी पूरी भाषा है | सभी जानवरों की अपनी पूरी भाषा है |
•लंगूर पास आती मुसीबतों को देखकर एक खास तरह की आवाज निकाल कर अपने साथियों को संदेश देता है |
•26 दिसंबर 2004 की सुनामी – अंडमान की खास आदिवासी जाती ने जानवरों के अजीब  व्यवहार को समझ लिया और जगह खाली कर दी और उनकी जान बच गई |
---------------------------------------------------
अगर आपको मेरे द्वारा प्रोवाइड किये हुए नोट्स अच्छे लगे हो या इनमे किसी तरह का सुधार चाहते है तो कृपया कमेंट जरूर करें |
आप मुझे मेरे  email id -ankitsharmafzd@gmail.com पर भी मेल करके अपने सुझाव दे सकते है|
अगर किसी को इन नोट्स की  PDF चाहिए तो वो भी मेल या कमेंट कर सकता है |

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
Great job brother keep it up...😍😍😍
Nishant bhardwaj ने कहा…
That's Nc work for all the CBSC students... Well done...bro
Mahipal Arya ने कहा…
Facts ache diye hai yll ye mene himanshi k me pde the kuch tum e new addon kiye hai badiya hai

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत पर अरबों के आक्रमण के कारण एवं प्रभाव

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए देना होगा TET की तरह PET ।

Most Important Evs question NCERT based part -3